अजीत अगरकर की वजह से नहीं हो रही थी भुवनेश्वर कुमार की वापसी? सामने आई रिपोर्ट
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के चलते भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी नहीं हो पा रही थी। बकौल रिपोर्ट, सेंट्रल ज़ोन के सिलेक्टर आरपी सिंह ने भुवनेश्वर के लिए वकालत की थी लेकिन अगरकर से समर्थन नहीं मिला। भुवनेश्वर को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है।