inshorts

अगले 12 महीने में 27,000 के पार जाएगा निफ्टी? गोल्डमैन सैक्स ने जताया बड़ा अनुमान

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने अनुमान जताया है कि निफ्टी आगामी 12-महीनों में 27,000 के स्तर तक पहुंच सकता है। बैंक ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 11% के अर्निंग्स ग्रोथ का अनुमान बरकरार रखा। बैंक के इमर्जिंग मार्केट इक्विटी स्ट्रैटेजिस्ट सुनील कौल ने कहा, "जीएसटी दरों में कटौती के बाद कंज़म्प्शन सेक्टर में अर्निंग्स अपग्रेड की संभावना है।"