भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 24 सितंबर के लिए 12 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, आंध्र प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और महाराष्ट्र शामिल हैं। वहीं, 25 सितंबर को बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में बारिश होने का अनुमान है।