आईएमडी ने मध्य प्रदेश में 5-7 जून और छत्तीसगढ़ में 5-9 जून तक बारिश होने का अनुमान जताया है। बिहार में आज (गुरुवार) कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है। वहीं, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी आज बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है।