अगले 4 साल में 50,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी फॉक्सवैगन
यूरोप की सबसे बड़ी कार कंपनी फॉक्सवैगन ने जर्मनी में 2030 तक करीब 50,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बनाई है। कंपनी के सीईओ ओलिवर ब्लूम ने बताया कि यह फैसला मुनाफे में आई भारी गिरावट और बढ़ते खर्चों के कारण लिया गया है। वहीं, 2025 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा करीब 44% घटकर €6.9 बिलियन रह गया है।