अगले 5 वर्षों में भारत से अपनी सप्लाई चेन सोर्सिंग को दोगुना करेगी रोल्स रॉयस
एयरोस्पेस कंपनी रोल्स रॉयस ने कहा है कि वह अगले 5 वर्षों में भारत से अपने सप्लाई चेन सोर्सिंग को दोगुना कर देगी। कंपनी ने कहा कि भारत तेज़ी से वैश्विक सोर्सिंग के लिए एक पसंदीदा केंद्र के रूप में उभर रहा है। कंपनी ने कहा, "हम भारत सरकार के 'मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड' का समर्थन करते हैं।''