इंस्टाग्राम पोस्ट में डॉक्टर अदितिज धमीजा ने 3 आदतों को हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाला बताया है। इनमें अनहेल्दी जंक फूड खाना, नींद का रूटीन लगातार बदलना और रोज़ स्मोकिंग करना शामिल हैं। डॉक्टर के मुताबिक, रोज़ाना सिर्फ एक सिगरेट पीने से भी हार्ट अटैक का जोखिम लगभग दोगुना हो सकता है। उन्होंने इन आदतों से आगाह किया है।