₹2 लाख के पार सोना, ₹4 लाख तक चांदी? अगले त्योहारी सीज़न के लिए एक्सपर्ट्स का अनुमान
ET Now स्वदेश के ‘गोल्ड महाकुंभ’ में एक्सपर्ट्स ने अगले त्योहारी सीज़न तक सोने-चांदी की कीमतों को लेकर अनुमान बताया है। सर्वे के मुताबिक, सोना ₹2 लाख/10 ग्राम के पार जा सकता है जबकि कुछ अनुमानों में चांदी ₹4 लाख/किलो से ऊपर पहुंच सकती है। हालांकि, ज़्यादातर ब्रोकरेज चांदी के ₹3.5 लाख/किलो तक पहुंचने का अनुमान लगा रहे हैं।