अगला सोना है कॉपर: अरबपति अनिल अग्रवाल

वेदांता समूह के चेयरमैन व अरबपति अनिल अग्रवाल ने कॉपर को अगला सोना बताया है। उन्होंने कहा, "दुनिया के दूसरे सबसे बड़े सोना उत्पादक 'बैरिक गोल्ड' को...अपना भविष्य कॉपर में दिखता है...कॉपर नया सुपर मेटल है जो ऐडवान्स्ड टेक्नोलॉजी, ईवी...एआई और सुरक्षा उपकरणों में बड़े पैमाने पर प्रयोग हो रहा है।" बकौल अग्रवाल, भारत में इसके लिए ज़बरदस्त संभावनाएं हैं।