सुप्रीम कोर्ट ने नए वक्फ कानून के खिलाफ दायर याचिकाओं पर अंतरिम आदेश में कहा है कि अगली सुनवाई (5 मई) तक वक्फ परिषदों में कोई नई नियुक्ति नहीं होगी। कोर्ट ने कहा कि तब तक वक्फ बाय यूज़र समेत रजिस्टर्ड वक्फ संपत्तियों को डीनोटिफाई नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने याचिकाओं पर सरकार से 7 दिन में जवाब मांगा है।