अगले साल तक एप्पल के CEO का पद छोड़ सकते हैं टिम कुक, कौन लेगा उनकी जगह?

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल के सीईओ टिम कुक अगले साल अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। कंपनी ने इसकी तैयारी के लिए अपनी उत्तराधिकार रणनीति तेज़ कर दी है और कंपनी में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जॉन टर्नस इसके प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। कुक ने 2011 में स्टीव जॉब्स की जगह ली थी।

Load More