अगली मंदी 2022 के बसंत में आ सकती है, लेकिन 2023 के बाद नहीं: एलन मस्क
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने ट्वीट किया है कि अगली मंदी '2022 में बसंत/गर्मियों में आ सकती है लेकिन 2023 के बाद नहीं'। उन्होंने लिखा, "इतिहास देखें तो कई यूनिकॉर्न्स अगली मंदी के दौर से निकल नहीं पाएंगे।" उन्होंने यह टिप्पणी एक टेक कॉलमनिस्ट के ट्वीट पर की जिसमें दुनिया में 936 यूनिकॉर्न्स होने की जानकारी थी।