inshorts

अगले 10 साल प्रदर्शन जारी रखेंगे लेकिन नए कृषि कानून नहीं लागू होने देंगे: टिकैत

बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि किसान 10 महीने से नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और अगले 10 साल करेंगे लेकिन काले 'कानून लागू' नहीं होने देंगे। टिकैत पानीपत (हरियाणा) में किसानों की महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान अपने ट्रैक्टर तैयार रखें कभी भी उनकी ज़रूरत पड़ सकती है।