प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में सोमवार को कहा कि मेडिकल कॉलेज केवल बेहतर इलाज नहीं देते बल्कि नए डॉक्टर और पैरामैडिक्स भी देते हैं। उन्होंने कहा, "आज़ादी के बाद 70 वर्षों में जितने डॉक्टर पढ़कर निकले उससे ज़्यादा अगले 10-12 वर्षों में तैयार होंगे।" बकौल पीएम, मेडिकल शिक्षा में बाधक बनने वाली पुरानी व्यवस्थाएं बदली जा रही हैं।