अगले 3 दिनों तक 7 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में शीत लहर और 'कोल्ड डे' की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की आशंका जताई है। अगले 2 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, एमपी और राजस्थान में जबकि अगले 3 दिनों तक पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर 'कोल्ड डे' से 'सीवियर कोल्ड डे' की आशंका है।