अगले 30 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था के $30 ट्रिलियन तक पहुंचने की उम्मीद: पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि अगले 30-वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था के $30 ट्रिलियन तक पहुंचने की उम्मीद है। बकौल गोयल, "अगर...प्रतिवर्ष कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ के साथ...भारतीय अर्थव्यवस्था 8% की दर से बढ़ती है...तो 9-वर्षों में दोगुनी होकर $6.5 ट्रिलियन...हो जाएगी। 18-वर्षों में $13 ट्रिलियन होगी...27-वर्षों में $26 ट्रिलियन और 30-साल बाद ये बढ़कर $30 ट्रिलियन...हो सकती है।"