मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले 4 दिनों में 16 राज्यों में बारिश होने का अनुमान जताया है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा शामिल हैं। बकौल मौसम विभाग, 11-14 जनवरी तक राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर चलने की आशंका है।