inshorts

अगले 5 दिनों में 11 राज्यों और यूटी में बारिश की आशंका; आईएमडी ने जारी की सूची

आईएमडी ने बुधवार को बताया कि अगले 5-दिनों में तमिलनाडु और केरल में बारिश की संभावना है जबकि लक्षद्वीप में अगले 2-दिन जगह-जगह बारिश की आशंका है। आईएमडी ने अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में अगले 3-दिन तक बारिश की आशंका जताई है। बकौल आईएमडी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी हल्की बारिश हो सकती है।