भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तमिलनाडु और पुदुचेरी में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 4-5 जनवरी के बीच भारी बारिश/बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 5 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।