अगले 5 वर्षों तक अफगानिस्तान के घरेलू मैचों की मेज़बानी करेगा यूएई
अफगानिस्तान के घरेलू मैचों की मेज़बानी आगामी पांच वर्षों के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) करेगा जिसे लेकर दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के तहत आगामी पांच वर्षों में हर वर्ष अफगानिस्तान मेज़बान यूएई के साथ तीन मैचों की टी20I सीरीज़ खेलेगा। अफगानिस्तान अपने मैच अबू धाबी, दुबई और शारजाह में खेलेगा।