अगले 5 साल में भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 500 हो सकती है: हुरुन इंडिया के फाउंडर

हुरुन इंडिया के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर अनस रहमान जुनैद ने कहा कि अगले 5-वर्षों में भारत में अरबपतियों की संख्या कम-से-कम 500 होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "2012 में जब हमने अमीरों की सूची बनानी शुरू की थी तब भारत में 59 अरबपति थे...अब हम 237 पर हैं।" बकौल जुनैद, "स्टार्टअप और टेक सेक्टर में तेज़ी जारी रहेगी।"