अगले 6 दिनों में 34°C तक पहुंच सकता है दिल्ली का अधिकतम तापमान: आईएमडी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि अगले 6 दिनों में राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान में और वृद्धि हो सकती है। आईएमडी के अनुसार, 13-मार्च को तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और 14-मार्च को 34 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। बकौल आईएमडी, दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है।