अगले दो दिन तक 16 राज्यों/यूटी में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी, सरकार ने जारी की सूची

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 21 दिसंबर तक उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर से अति शीतलहर आ सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी शीतलहर की चेतावनी दी गई है। विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में घने कोहरे की चेतावनी दी है।