स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि भारत अक्टूबर से अपनी 'वैक्सीन मैत्री' पहल के तहत कोविड-19 वैक्सीन का निर्यात दोबारा शुरू करेगा। मांडविया ने कहा, "हम दुनिया की मदद करेंगे और चौथी तिमाही में कोवैक्स पहल में योगदान देंगे।" बकौल मांडविया, "अगले महीने वैक्सीन की 30 करोड़ से अधिक खुराक मिलने की उम्मीद है।"