अगले लगभग 2 वर्षों में शिवमोगा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट हो जाएगा: कर्नाटक के सीएम बोम्मई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य के शिवमोगा एयरपोर्ट को लेकर कहा है कि अगले लगभग 2 वर्षों में इस एयरपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि शिवमोगा एयरपोर्ट से व्यापार, कृषि और उद्योग के लिए रास्ते खुलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कमल जैसी आकृति के टर्मिनल वाले इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था।