अगले साल 1 जुलाई से सिंगल यूज़ प्लास्टिक वस्तुओं के निर्माण, बिक्री व उपयोग पर लगा बैन

केंद्र सरकार ने अगले साल 1 जुलाई से सिंगल यूज़ प्लास्टिक की वस्तुओं के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। सरकार की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, सिंगल यूज़ वाली प्लास्टिक की चीज़ों में झंडे, प्लास्टिक स्टिक वाले ईयरबड्स, प्लेट, कप, ग्लास, कटलरी जैसे कांटे, चम्मच आदि सामान शामिल हैं।