रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग ने रविवार को बताया कि अगले साल 13-17 फरवरी तक बेंगलुरु (कर्नाटक) के यलहंका एयरबेस में 'एरो इंडिया शो' के 14वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के आखिरी दो दिन आम लोगों को यह शो देखने की अनुमति होगी। 'एरो इंडिया शो' को एशिया का सबसे बड़ा एयर शो माना जाता है।