अगले साल भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हो सकते हैं मिस्र के राष्ट्रपति: खबर
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी अगले साल भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हो सकते हैं। बकौल रिपोर्ट, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अक्टूबर में मुलाकात के दौरान अल-सिसी को निमंत्रण दिया था। महामारी के चलते 2021 और 2022 में गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि किसी विदेशी गणमान्य व्यक्ति को आमंत्रित नहीं किया गया था।