अगले साल भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल

सरकार ने रविवार को बताया कि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी अगले साल गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। यह पहली बार है जब मिस्र के राष्ट्रपति भारतीय गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे। कोविड-19 के चलते 2021 और 2022 के गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कोई भी विदेशी गणमान्य व्यक्ति शामिल नहीं हुआ था।