अगले साल से पहले की तरह होम-अवे फॉर्मैट में खेली जाएगी आईपीएल, गांगुली ने की पुष्टि

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बोर्ड की मान्यता प्राप्त इकाइयों को बताया है कि अगले साल से आईपीएल कोविड-19 महामारी से पहले की तरह होम-अवे फॉर्मैट में खेली जाएगी। इस प्रारूप के तहत सभी टीमें अपने घरेलू मैदान और विरोधी टीम के मैदान पर मैच खेलेंगी। गौरतलब है, आईपीएल 2022 के मैच चुनिंदा शहरों में ही खेले गए थे।