inshorts

अगवा बच्चे को यूपी पुलिस ने 7 घंटे में किया बरामद, मां ने कहा- आपने मेरी ज़िंदगी बचा ली

उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार, ग्रेटर नोएडा से अगवा हुए 3-वर्षीय बच्चे को मात्र 7 घंटे में सकुशल बरामद कर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, शनिवार रात बच्चे को अगवा करते वक्त आरोपी सीसीटीवी में कैद हुआ था। एक वीडियो में बच्चे की मां रोती हुए पुलिस से कह रही है, "आपने मेरी ज़िंदगी खराब होते-होते बचा ली।"