नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में उड़ानों में देरी की घटनाएं बढ़ीं जिसके कारण 74,381 यात्री प्रभावित हुए। बकौल डीजीसीए, इस दौरान घरेलू हवाई यात्री संख्या पिछले साल के 1.31-करोड़ के मुकाबले घटकर 1.29-करोड़ रही। वहीं, इस दौरान इंडिगो का मार्केट शेयर 1% गिरा जबकि एअर इंडिया के मार्केट शेयर में 1.1% की बढ़त हुई।