अगस्त में एक दर्जन से अधिक मेनबोर्ड IPO! ₹25000 करोड़ जुटाने की होगी कोशिश
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त में मेनबोर्ड सेगमेंट में एक दर्जन से ज़्यादा कंपनियां IPO के ज़रिए ₹25,000 करोड़ से ज़्यादा जुटाने की योजना बना रही हैं।। इसमें Zepto (₹8,010 करोड़), TruHome Finance (₹3,000 करोड़) और Shiprocket (₹2,342 करोड़) शामिल हैं। गौरतलब है, बाज़ार में मजबूती और निवेशकों की मांग से इस साल अब तक 36 कंपनियां लिस्ट हुईं।