अगस्त महीने के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए कौन-कौनसे क्रिकेटर हैं दावेदार?

आईसीसी ने अगस्त महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के दावेदारों के नामों की घोषणा कर दी है। पुरुषों में इंग्लिश टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स, ज़िम्बाब्वे के बल्लेबाज़ सिकंदर रज़ा और न्यूज़ीलैंड के ऑल-राउंडर मिचल सैंटनर को नामित किया गया है। महिलाओं में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी व ताहलिया मैक्ग्रा और भारत की जेमिमा रॉड्रिग्स अवॉर्ड की दावेदार हैं।