दिल्ली के कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में कांग्रेस सांसद कमलनाथ के भांजे व आरोपी रतुल पुरी को मंगलवार को विदेश जाने की अनुमति दे दी। कोर्ट ने कहा कि पुरी ने ज़मानत मिलने के समय उनपर लगाई गई शर्तों का पालन किया है। गौरतलब है, पुरी को मामले में 2019 में ज़मानत मिली थी।