'अग्निपथ' का फॉर्म भरने वालों को समाज में अलग-थलग करेंगे: हरियाणा की खाप पंचायतों का एलान
रोहतक (हरियाणा) में विभिन्न खाप पंचायतों की बैठक के बाद धनखड़ खाप के प्रधान ओ.पी. धनखड़ ने बुधवार को कहा कि सैन्य भर्ती योजना 'अग्निपथ' का बहिष्कार किया जाएगा और इसके फॉर्म भरने वाले युवकों को समाज में अलग-थलग किया जाएगा। उन्होंने कहा, "हम बहिष्कार शब्द तो इस्तेमाल नहीं कर सकते लेकिन ऐसे युवकों को अलग-थलग मान लिया जाएगा।"