'अग्निपथ' योजना के तहत वायुसेना को अब तक 56,960 आवेदन प्राप्त हुए
भारतीय वायुसेना ने बताया कि सैन्य भर्ती योजना 'अग्निपथ' के तहत रविवार तक उसे 56,960 आवेदन प्राप्त हुए। पंजीकरण कराने की आखिरी तारीख 5 जुलाई है। इस योजना के तहत 17.5 से 21 वर्ष की आयु के युवाओं को 4-साल के कार्यकाल के लिए भर्ती किया जाएगा जिनमें से 25% को बाद में नियमित सेवा के लिए शामिल किया जाएगा।