नागा साधु आदि शंकराचार्य को जबकि अघोरी साधु भगवान दत्तात्रेय को गुरु मानते हैं। अघोरी श्मशान, नदियों के किनारे या भारत-नेपाल के घने जंगलों में रहते हैं जबकि नागा साधु जंगलों, सुनसान मंदिरों या हिमालय के ऊपरी इलाकों में रहते हैं। नागा साधु योग अभ्यास जबकि अघोरी तंत्र-मंत्र का अभ्यास करते हैं। नागा साधु शाकाहारी जबकि अघोरी मांस खाते हैं।