inshorts

अच्छा और गंभीर फैसला है: कोलकाता रेप-हत्या केस के दोषी को मिली सज़ा पर कांग्रेस

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने आरजी कर अस्पताल (कोलकाता) में महिला डॉक्टर के रेप-हत्या के दोषी संजय रॉय को आजीवन कारावास की सज़ा होने पर कहा है, "यह एक अच्छा और गंभीर फैसला है। इस फैसले का स्वागत होना चाहिए।" खुर्शीद ने कहा, "मामले में तेज़ी से जांच की गई है और अदालत ने बड़ी जल्दी अपना फैसला सुनाया है।"