अच्छा खासा पैसा कमाने के बावजूद बड़ा खालीपन महसूस करता हूं: अमेरिका शिफ्ट हो चुका भारतीय

अमेरिका शिफ्ट हुए 32-वर्षीय भारतीय ने रेडिट पर लिखा कि अच्छा खासा पैसा कमाने के बावजूद वह बड़ा खालीपन महसूस करता है। उसने लिखा, "यहां आया तो अपना रिलेशनशिप तोड़ दिया। अब डेटिंग का समय नहीं है...यहां सोशल सर्कल नहीं है।" उसने लिखा, "लगता है कि यहां आकर अपनी पहचान खो चुका हूं क्योंकि मेरी सारी खुशियां भारत में हैं।"