अचानक आई मौत; एक वाहन की टक्कर से दूसरे में जा भिड़ी बाइक, बीच में पिसी महिला की मौत
उत्तर प्रदेश के बदायूं में तेज़ रफ्तार पिकअप ने बाइक को पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी है। टक्कर लगने से बाइक आगे चल रही थ्रेशिंग मशीन से जा भिड़ी और दोनों वाहनों के बीच पिसी एक बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्ज़े में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।