इंग्लैंड के बर्मिंघम में बर्फबारी के दौरान रात में आसमान गुलाबी दिखा जिससे लोग हैरान हो गए। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई गईं। बाद में पता चला कि यह एक सामान्य प्राकृतिक घटना थी जिसमें पास के फुटबॉल स्टेडियम की एलईडी लाइटें, बादलों और बर्फ से टकराकर फैल गईं जिससे आसमान गुलाबी दिखाई दिया।