inshorts

अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे दुकान में घुसी कार, कुछ सेकंड के अंतर से बचीं 5 लोगों की जान

केरल के तिरुवनंतपुरम में एक कार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसी। हादसे के वक्त दुकान के सामने चार महिलाएं खड़ी थीं जिनमें से एक की गोद में बच्चा भी था। चारों महिलाएं बाल-बाल बच गईं जिसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं, कार में सवार एक यात्री को मामूली चोटें आई हैं।