अचानक बज उठे देशभर के फोन, द. कोरिया में परीक्षा के बीच नकल रोकने की क्या है अनोखी तरकीब?
दक्षिण कोरिया में 19 नवंबर को कॉलेज प्रवेश परीक्षा के दौरान देशभर के मोबाइल फोन पर तीन बार इमरजेंसी अलर्ट बजाया गया। इसका मकसद AI की मदद से नकल करने वाले छात्रों को पकड़ना था। अलर्ट साइलेंट फोन पर भी बजा। अधिकारियों ने छात्रों के चश्मों की जांच की और इस दौरान 9 शहरों व प्रांतों में 22 स्मार्टफोन पकड़े।