दिल्ली के तीस हज़ारी कोर्ट में ड्यूटी पर तैनात एएसआई राजेश की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें एएसआई अपने सहकर्मी से हाथ मिलाने के बाद एस्केलेटर की ओर बढ़ते दिख रहे हैं और अचानक लड़खड़ाकर ज़मीन पर गिर जाते हैं। एएसआई दिल्ली पुलिस के सिक्योरिटी विंग में तैनात थे।