अचानक से क्यों फट पड़ा 12 हज़ार साल से सोया ज्वालामुखी हेली गुब्बी?
इथियोपिया में 12,000-साल से शांत हेली गुब्बी ज्वालामुखी में हुए विस्फोट की वजह टेक्टॉनिक प्लेट्स की हलचल मानी जा रही है। बकौल वैज्ञानिक, यह इलाका ईस्ट अफ्रीकन रिफ्ट ज़ोन में आता है जहां अफ्रीकी-अरब टेक्टॉनिक प्लेट्स एक-दूसरे से दूर जा रही हैं। इसी भू-टेक्टॉनिक हलचल के चलते सतह के नीचे दबाव बढ़ा और लंबे समय से शांत ज्वालामुखी फट गया।