बुलंदशहर (यूपी) में राष्ट्रीय लोकदल के नेता अमित चौधरी की अचानक मौत हो गई है और मौत की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा कि अमित एक घर के बाहर चहलकदमी कर खड़े होते हैं और अचानक बेसुध होकर सड़क पर गिर जाते हैं। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।