कैंसर हीलर सेंटर के डॉ. तरंग कृष्ण के अनुसार, अचार बनाकर अगर उसे प्लास्टिक के डिब्बे में रखा जाए तो इससे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। अचार में मौजूद नमक, तेल और मसाले प्लास्टिक के संपर्क में आकर हानिकारक केमिकल्स छोड़ते हैं जो हार्मोन्स को असंतुलित करते हैं। लंबे समय में यह कैंसर का कारण बन सकता है।