जैसलमेर (राजस्थान) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक मैकेनिक की शॉप के बाहर मौजूद 4 लोग व मैकेनिक नाले की पट्टी धंसने के बाद नाले में गिरते हुए और एक बाइक उनके ऊपर गिरती हुई दिख रही है। हालांकि, कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। एक इंस्टाग्राम यूज़र ने वीडियो पर कहा, "डरावना व खतरनाक।"