अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे पर ख्वाजा चिश्ती के वंशज ने दी प्रतिक्रिया

अजमेर (राजस्थान) में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे पर चिश्ती के वंशज सैयद नसरुद्दीन चिश्ती ने कहा है कि दरगाह 850 साल पुरानी है जिसे 100 साल पुरानी किताब से खारिज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, "कभी किसी मस्जिद पर सवाल उठाए जा रहे हैं...कभी किसी दरगाह पर...इसे रोकने की ज़रूरत है।"